मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले अपने बयान पर अब माफी मांगी

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले अपने बयान पर अब माफी मांगी है। न्यायपालिका को लेकर दिए अपने विवादित बयान के मामले उन्होंने यह माफी कोर्ट में मांगी हैं।

हाईकोर्ट में शिवचरण गुप्ता ने गहलोत के बयान को लेकर याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई के दौरान मंगलवार को सीएम गहलोत की ओर से जवाब दायर किया गया। राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच में गहलोत के इस जवाब में सफाई देते हुए कहा गया कि ‘जो भी उन्होंने पूर्व में कहा था। वह उनके व्यक्तिगत विचार नहीं है।

पूर्व में न्यायाधीशों ने भी कई बार न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर बयान दिए थे। इसको लेकर मैंने भी इन्हीं बयानों को आधार बनाकर अपनी बात कही हैं। फिर भी मेरे बयान से न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंची है तो, मैं माफी मांगता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *