अनूपपुर ( मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)10 अगस्त 2023/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर पवित्र नगरी अमरकंटक में सर्किट हॉउस के पीछे जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजाति के 75 पौध रोपित किये। इस अवसर पर आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा, ए डी जी पी शहडोल डी सी सागर, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, रामदास पूरी, हीरा सिंह उपस्थित रहे।
*पवित्र श्रावण मास में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मां नर्मदा का पूजन अर्चन एवं अमरकंठेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक*
*प्रदेश के उन्नति एवं समृद्धि तथा प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की*
अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)10 अगस्त 2023/प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सावन के पवित्र महीने में मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल में मा नर्मदा की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां नर्मदा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमरकंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के माध्यम से प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
