मुठभेड़ में 1.1 करोड़ के इनामी गणेश व दो महिलाओं समेत 6 नक्सली ढेर

भुवनेश्वर| सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिसा के कंधमाल जिले में शीर्ष नक्सली गणेश समेत 6 माओवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया | भाकपा( माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य 69 वर्षीय गणेश पर 1.1 करोड रुपए का इनाम घोषित था | मारे गए नक्सलियों में दो महिलाएं हैं| मुठभेड़ स्थल से दो इंसास राइफल और एक .303 राइफल भी बरामद हुई |
ओडिसा मैं नक्सली विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे एडीजी रैंक के अधिकारी संजीव पांडा के अनुसार, राज्य में सुरक्षा बलों ने पहली बार केंद्रीय समिति के किसी सदस्य को ढेर किया है| उन्होंने बताया, गुम्मा के जंगलों में बुधवार रात सुरक्षावलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए| बृहस्पतिवार सुबह दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें गणेश उइके और उसके तीन साथियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया | गणेश राज्य में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था| तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चांदूर मंडल के पुलेमाला गांव निवासी गणेश को पक्का हनुमंत, राजेश तिवारी और रूप जैसे नाम से भी जाना जाता था | बताया जा रहा है कि कई बड़े हमले में उसकी भूमिका थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *