मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं -ममता

मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं लेकिन क्या आपको बहनों और माताओं से प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित, अल्पसंख्यक मारे जाएंगे, लोग मारे जाएंगे? हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, उत्तर पूर्वी बहनें हमारी बहनें हैं: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

आपने (बीजेपी) ‘बेटी बचाओ’ का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है? आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। बिलकिस बानो मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान मामले में बृज भूषण सिंह को भी जमानत मिल गई। आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कोलकाता

मणिपुर 2 महीनों से जल रहा है, घरो में आग लगाया जा रहा है, महिला के साथ अत्याचार हो रहा है, बच्चों के सर पर छत नहीं रहे और हमारे पीएम मोदी ने 77 दिन तक कोई बयान ही नहीं दिया। कल उन्हें मजबूरी में बोलना पड़ा क्योंकि एक भयावह वीडियो वायरल हुआ। उस बयान में भी उन्होंने राजनीति घोल दी…उन्होंने अपने बयान में विपक्ष के राज्य के नाम भी ले लिया: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, ग्वालियर,मध्य प्रदेश

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार (24 जुलाई) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *