अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे) अनूपपुर विधानसभा से विधायक बिसाहूलाल सिंह जी को लेकर इन दिनों यह चर्चा गर्म है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह आने वाला विधानसभा चुनाव 2023 का नहीं लड़ेंगे ,ज्ञात हो कि अनूपपुर से 6 बार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाले एकमात्र विधायक हैं बिसाहू लाल सिंह जी, 1980 में उन्होंने अपना पहला चुनाव लड़ा था और निर्वाचित हुए थे ,तब अनूपपुर एक छोटा सा कस्बा हुआ करता था जिसका जिला शहडोल, तहसील सोहागपुर, ब्लॉक जैतहरी एवं थाना जैतहरी होता था अनूपपुर मात्र एक पटवारी हल्का था फिर सैने सैने इसका विकास होता गया और 2003 में अनूपपुर जिला घोषित हुआ एवं 15 अगस्त 2003 को अनूपपुर जिला अस्तित्व में आया ,बिसाहू लाल जी का कहना है अनूपपुर जिले में जितना भी विकास हुआ है वह मेरे विधायक निर्वाचित होने के उपरांत हुआ है ,वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं एवं मध्य प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं ,आपको बताते चलें 2018 के चुनाव में आप कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित हुए थे मतभेद के चलते इन्होंने 2020 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा लिया था एवं उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा से लगभग 35000 मतों से निर्वाचित हुए थे ,आप 1993 से 2003 तक दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रुप मे लोक निर्माण विभाग ,ऊर्जा एवं खनिज विभाग के मंत्री रहे हैं।
इस संबंध में हमने आज उनसे वार्तालाप की और उनके स्वास्थ्य एवं अन्य बातों पे चर्चा की, उन्होंने बड़ी बेबाकी से हर प्रश्न का जवाब दिया कहा कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं, और आपके सामने हूं, चुनाव लड़ूंगा भी और भारी बहुमत से जीतूंगा भी ।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
मै पूर्ण रूप से स्वस्थ, चुनाव लडूंगा और भारी बहुमत से जीतूंगा भी- बिसाहूलाल सिंह, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे
