मॉडर्न महाविद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया होली एवं फाग महोत्सव

मॉडर्न महाविद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया होली एवं फाग महोत्सव
मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन्स के अन्तर्गत मॉडर्न महाविद्यालय में रंगो के त्यौहार होली को बुन्देलखण्ड फाग महोत्सव के रूप में मनाया गया। होली रंगों और उत्साह का त्यौहार है जो फाल्गुन माह में मनाया जाता हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ फाउण्डर चेयरमेन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, फाउण्डर चेयरपर्सन श्रीमती शान्ति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ0 रोहिन विश्वनाथन, चेयरपर्सन अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला एवं सचिव रत्ना शुक्ला मैडम को गुलाल व अबीर लगाकर किया गया। इसके बाद डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित संस्था ग्रुप के सभी प्राचार्यो एवं प्रवक्ताओं को गुलाल एवं अबीर लगाकर आशीर्वाद लिया। बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होली उत्सव को डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं ने संस्कार और सलीके से मनाया और अपनी बुन्देली संस्कृति एवं संस्कार का परिचय दिया। प्रशिक्षुओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल एवं अबीर लगाया। मॉडर्न महाविद्यालय परिसर में आयोजित रंगारग कार्यक्रम हेतु होरियारों के लिए ठंडाई, पकवान एवं स्वरूचि भोज की व्यवस्था की गयी। होली उत्सव के लिए प्रशिक्षुओं ने रंग बिरंगे और अनोखे परिधानों को पहना जिसे देखकर सभी लोग हंसते नजर आये। डीजे बजते ही प्रशिक्षुओं के पैर थिरकने लगे। ठंडाई एवं पकवानो का आनन्द लेते हुए प्रशिक्षु डीजे पर जमकर झूमे तथ महोत्सव में उपस्थित लोगो को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव का ऐसा महौल बना कि क्या आम और क्या खास सभी अपने आप को थिरकने से रोक नही पाये। फिल्मी गानों के बीच बुन्देली फाग की धुन ने सभी को बुन्देलखण्ड के रीति-रिवाजों और परम्परा की यादों से मंत्रमुग्ध कर दिया। खुशी, प्रेम और उत्साह के इस पर्व में शिक्षकों ने भी अपने प्रशिक्षुओं के साथ होली खेली। कार्यक्रम में उपस्थित़ मॉडर्न महाविद्यालय प्राचार्य डा0 नरेन्द्र त्रिपाठी, मॉडर्न कॉलेज प्राचार्य डॉ0 असद अहमद, मॉडर्न कॉलेज झाँसी प्राचार्य/निदेशक डॉ0 प्रवीण गुप्ता, कमला मॉडर्न नर्सिंग इन्सटीट्यूट प्राचार्य डॉ0 रोबिन जोसफ, मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ0 हामिद खाँन एवं मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस के प्रबंधक श्री अनिल पाण्डेय सहित सभी ने प्रशिक्षुओं को होली की शुभकामनाऐं एवं आशीर्वाद दिया। महोत्सव के सफल आयोजन में प्रवक्ता अभिषेक पुरोहित, हर्षवर्धन, हृदयेश विश्वकर्मा, आशीष सोनी एवं कार्यालय अधीक्षक सुनील रायकवार की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर ग्रुप में संचालित अन्य संस्थाओं के प्रवक्तागण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *