झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जाता है कि सीपरी बाजार थानान्तर्गत संगम बिहारी कालोनी निवासी आमिर खां के भाई मेहराज खां की शादी शबनम उर्फ धम्मो के साथ हुई थी।
आमिर का आरोप है कि पिछले महीनों शबनम ने अपने भाईयों और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर एक योजना के तहत मेहराज की हत्या कर दी।
इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई, तो पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की। न्यायालय का आदेश आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
