झाँसी | कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि सीपरी बाजार क्षेत्र के ताज कंपाउंड में रहने वाला सैफ अलीखान घर से कॉलेज जाते समय उससे छेड़खानी करता है | 16 दिसंबर को शाम 4:00 बजे आया और हाथ पकड़ कर जबरदस्ती खींचकर अपने साथ ले जाने लगा | उसने इसकी शिकायत 1090 पर दी तो सैफ उसे गाली देता हुआ जान से मारने की धमकी देकर भाग गया | पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
युवती के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज
