उरई /कोंच। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के सहयोगी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने शनिवार को नई पार्टी के लिए जिले में संभावनाओं की नब्ज टटोली । गौरतलब है कि राजा भैया ने अपने राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर नई पार्टी बनाने के लिए लखनऊ में रैली आयोजित करने की घोषणा की है । अक्षय प्रताप सिंह ने जनपद के आज के दौरे में इसके लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की ।
इस सिलसिले में कोंच पहुँचे गोपाल जी का रायल गार्डन में युवा कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ स्वागत किया । अभिजीत गुर्जर कुदरा,राज गुर्जर, करणी सेना के जिला संगठन मंत्री उदय प्रताप सिंह ( शैलू भदौरिया ), क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह तोमर , दीपक राजावत, अनुराग सिंह अटागांव, कार्यक्रम आयोजक बृजेशचंद्र राजावत,सचिन गुर्जर प्रधान जुझारपुरा, कोंच पूर्व सभासद अमित रावत, अवनीत गुर्जर कुदरा और अजय प्रताप सिंह रामू भदौरिया ने उनका जोरदार स्वागत किया ।
