यूपी के आटा में ट्रेन से कटे युवक का शव पटरियों पर बरामद,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई । आटा थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत शव बरामद किया गया । मृतक की पहचान नहीं की हो सकी है ।

रेलवे ने आज आटा पुलिस को संकटमोचन मंदिर के पास बालाजी ढाबा के पीछे पटरियों पर एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी । मृतक फ़ौजी रंग के कपड़े पहने था जिसकी उम्र 25 वर्ष के लगभग थी । उसका चेहरा ट्रेन के पहियों के नीचे आ जाने से बुरी तरह कुचल गया था । उसके पास से पहचान के लिए कागजात या अन्य कोई सामग्री भी नहीं मिली ।

पुलिस ने शव सील बंद करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि युवक खिड़की के पास बैठा झपकी आ जाने से नीचे गिर कर पटरियों के नीचे आ गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *