इटावा 25 अक्टूबर नगर में आज सुबह कोचिंग जा रहे एक छात्र की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र पर बरसाई गई अंधाधुंध रोगियों से हड़कंप मच गया । तीन गोलियां लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा
बताया जा रहा है कि इटावा जिले की बसरेहर इलाके में चकवा खुर्द गांव के रहने वाले छात्र उपेंद्र यादव पुत्र जयराम यादव की आज अंधाधुंध गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई ।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने काफी देर तक छात्र के शव को मौके से नहीं उठाने दिया। बताया जाता है कि मृतक छात्र लाला राम इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र था छात्र पर हमलावरों ने गोलियां बरसाई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने छात्र की हत्या का आरोप गांव की ही एक युवक पर लगा है । पुलिस को हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके की मामले की जांच कर रही है पता जाता है कि छात्र कोचिंग पढ़ने जा रहा था।।
