उरई। पुलिस लाइन, उरई में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जालौन डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनपद जालौन में प्रतिसार निरीक्षक श्री देवी गुलाम, जिनका पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ तथा उनकी नवनियुक्ति जनपद कन्नौज के लिए उनको स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने श्री देवी गुलाम को बधाई एवं शुभकामनायें दीं और माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ए.एस.पी. सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सी.ओ. सिटी सन्तोष कुमार, सी.ओ.जालौन संजय कुमार शर्मा कोतवाली प्रभारी रुद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
