यूपी के कालपी में सेक्स रैकेट पकड़ा , काल डिटेल में कई रसूखदार के चेहरे उजागर,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई । कालपी के मोहल्ला राजेपुरा में सरकारी गल्ला गोदाम के पास रविवार को पुलिस ने 4 महिलाओं को देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया ।

कालपी कस्बे के उक्त मोहल्ले में एक महिला कई दिनों से सेक्स रैकेट चला रही थी । इसके यहाँ बाहर से कालगर्ल आती थीं जिनके साथ मौजमस्ती के लिए 3-4 सौ रुपया किराया ले कर वह अपने कमरे ग्राहकों को कुछ घंटे के लिए उपलब्ध करा देती थी ।

जानकारी होते हुए भी अभी तक पुलिस इस पर हाथ डालने से कतराती रही । इस बीच बकरीद के त्यौहार के कुछ पहले उरई के मोहल्ला बघौरा निवासी 29 वर्षीय युवक अफसर खान की कालपी में सड़क पर कुछ दिनों पहले संदिग्ध हालत में मौत हो गई जिसकी जाँच के दौरान कालगर्ल रैकिट संचालिका का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस पर उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ गया ।

पकड़ी गई महिला की काल डिटेल में कालपी के कई सफेदपोशों के नाम सामने आए हैं जिससे रसूखदारों में खलबली मची हुई है । अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी और पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम ने इसे ले कर आज पत्रकार वार्ता की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *