यूपी के कोंच में ब्राह्मण महासभा ने एसडीएम जालौन के खिलाफ दिया ज्ञापन, रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर गुर्जर

यूपी के एसडीएम जालौन के खिलाफ ब्राह्मण महासभा ने दिया ज्ञापन,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर
मामला दिवंगत लोकतंत्र सेनानी की पत्नी व बेटे से अभद्रता करने व झूठा मुकदमा दर्ज कराने का

कोंच। दिवंगत लोकतंत्र सेनानी की पत्नी व बेटे के साथ एसडीएम जालौन द्वारा कथित रूप से अभद्रता किये जाने और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने से गुस्साये विप्र समाज ने उनके कृत्य की घोरतम शब्दों में निंदा करते हुये राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम कोंच गुलाब सिंह को दिया है जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करने की मांग की गई है।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत और महामंत्री अनुरुद्ध मिश्रा की अगुवाई में मंगलवार को दर्जनों ब्राह्मणों ने प्रदर्शन करते हुये यूपी के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम कोंच गुलाब सिंह को सौंपा जिसमें गत दिवस जालौन एसडीएम द्वारा दिवंगत लोकतंत्र सेनानी आनंद भगवान द्विवेदी की पत्नी और बेटे पर अपनी दबंगई दिखाते हुये अभद्रता की और उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। महासभा ने कहा है कि स्व. द्विवेदी के पुत्र और पत्नी अपनी जायज मांगों को लेकर समस्याओं के निस्तारण के लिये संपूर्ण समाधान दिवस में गये थे। उपजिलाधिकारी जालौन ने उनकी समस्याओं को सुनने के बजाये उल्टे उनकों अपशब्दों से प्रताडि़त किया। महासभा ने पूरे प्रकरण की जांच करा कर दोषियों के विरुद्घ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस दौरान ब्राह्मïण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरुद्ध मिश्रा, सनाढ्य सभा के अध्यक्ष मनोज दूरवार, हरिश्चंद्र तिवारी, सुशील देरवार, राघवराम मिश्रा, अमित रावत,ब्रजमोहन चतुर्वेदी, श्रीनारायण दीक्षित, नितिन तिवारी, विनोदकुमार अग्निहोत्री, राकेश तिवारी, किशोर चचौंदिया, ओमप्रकाश कौशिक, कैलाशप्रकाश मिश्रा, विनय तिवारी, वीरेन्द्र दुवे, अवधेश नगाइच, सुशील दूरवार, मुन्ना रावत ऐबरा, सुशील दुवे कुदारी, संजीव तिवारी, लला गौतम सहित तमाम विप्र बंधु मौज्ूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *