यूपी के जालौन में जीपों की भिड़ंत में पंचायत विभाग के 2 अधिकारी घायल,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई । सोमवार की शाम जालौन के पास गाड़ियों में हुई भिड़ंत में पंचायती राज विभाग के 2 अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

यह दुर्घटना जालौन से 4 किलोमीटर दूर मालती पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुई जब जालौन के सहायक विकास अधिकारी रमाकांत पाल की गाड़ी पंप से डीजल भरवा कर बाहर निकली और तभी पीछे से आ रही जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव की बुलेरो ने उसमें टक्कर मार दी जिससे एडीओ रमाकांत पाल की जीप खंदक में चली गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए ।

इसी बीच जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर माधौगढ़ से लौट रहे थे , उन्होने एक्सीडेंट देखा तो रुक गए । ए डी ओ की हालत नाजुक थी जिसकी वजह से वे उन्हें अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लाये । जालौन के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे ।

बताया गया है कि डीपीआरओ अभय यादव एडीओ को साथ ले कर जालौन ब्लाक के गांव खजुरी में शौचालयों का सत्यापन करके लौट रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *