यूपी के जालौन में रहने वाले युवक ने अमेरिकी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी, गिरफ्तार, रिपोर्ट रिंकू

लखनऊ 3 नवंबर उत्तर प्रदेश एटीएस ने जालौन जिले में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोप है कि 18 वर्षीय युवक ने अमेरिका के मियामी हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार युवक ने कदम अपना बिटकॉइन हड़पे जाने से नाराज होने के बाद उठाया।

प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को मीडिया को बताया कि प्रदेश जीडीएस को एन आई ए जांच एजेंसी ने यह जानकारी दी थी कि कोई व्यक्ति अमेरिका के मियामी हवाई अड्डे को फोन पर एके-47 और ग्रेनेड से हमला करने की धमकी दे रहा है।

सिंह ने बताया कि सभी फोन इंटरनेट कॉल से किए जा रहे थे । जांच के दौरान उन्होंने आईपी एड्रेस का पता किया। यह पता यूपी के जालौन जिले का था।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना कंप्यूटर और मोबाइल चेक कराया । इसके बाद धमकी की बात सामने आ गई । युवक ने भी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है ।

सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की उम्र 18 साल है। पूछताछ में पता चला कि उसने पिता से पैसे लेकर 100 अमेरिकी डालर के बिटकॉइन खरीदे थे । अमेरिका में रहने वाले किसी व्यक्ति ने उसे धोखा दिया जिससे नाराज होकर धमकी दे बैठा। बिटकॉइन में करीब $3000 हड़प ले गए।

सिंह ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को ना देकर सीधे गलत नाम से एसबीआई को फोन व ईमेल से जानकारी दी, लेकिन एफबीआई से कोई सहयोग ना मिलने पर उसने मियामी एयरपोर्ट पर फोन कर उड़ाने की धमकी दी।

डीजीपी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने धमकी दी है मैंने एके-47 ग्रेनेट सुसाइड बेल्ट लेकर आऊंगा और सब को मार दूंगा ऐसी बातें एफबीआई से कहीं। उसने यह भी कहा कि मैंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर आने की बात कही। फोन के लिए उसने इंटरनेट कॉल का प्रयोग किया।

एफबीआई ने इस युवक से बात की, इसके बावजूद वह युवक 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बार-बार फोन कर धमकी देता रहा। डीजीपी ने कहा कि युवक ने नकली आधार कार्ड भी बनाया था और एफबीआई को अपना नकली नाम बताया था वह आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है

एफबीआई ने इस युवक से बात की, उसके बावजूद यह युवक दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बार-बार फोन करके धमकी देता रहा। डीजीपी ने कहा कि इस युवक ने नकली आधार कार्ड भी बनाया था और एफबीआई को अपना नकली नाम भी बताया था। वह आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *