कोंच। नवरात्रि में जहाँ माँ दुर्गा की पूजा होती हे वही बुंदेलखंड में कुँवारी कन्याये करतीं हैं राक्षस की पूजा।
जहाँ पूरे भारत में शारदीय नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। वहीं बुंदेलखंड में कुंवारी कन्याएं राक्षस की पूजा करती हैं। तथा उसके लिए वह पूरे 9 दिन तक राक्षस की पूजा कर विधिवत पूजन हवन के साथ 9 दिन के बाद इसका समापन किया जाता है।
बुंदेलखंड में जहां शारदीय नवरात्रि के मौके पर जगह जगह मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं बुंदेलखंड के कुदरा बुजुर्ग क्षेत्र में कुंवारी कन्याएं राक्षस की पूजा करती है। जिसके लिए वह सुबह 4 बजे उठ कर सभी कन्याएं पूजा करती है ।
शाम को भी राक्षस की पूजा की जाती है। तथा यह कार्यक्रम निरंतर 9 दिन तक बना रहता है जिसके बाद पूजन हवन के साथ इसका समापन किया जाता है। जिसमें 7 दिन तक सुबह शाम राक्षस की पूजा होती है तथा आठवें दिन दोपहर के समय कन्याएं पूजा करती हैं तथा नौवें दिन माटी की मटिकि(मामुलिया) लेकर घर घर पैसे मांगती हैं। आरती परिहार, नीमा परिहार, पूजा कुशवाहा ,प्रिया परिहार,सीमा,पूनम,संध्या,शिल्पा आदि मौजूद रही।
