लखनऊ। यूपी के बेसिक और माध्यमिक स्कूल रविवार को भी खुलेंगे
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर में चल रहे हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की वजह से खुलेंगे स्कूल
बेसिक व माध्यमिक के विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे
9 से 15 अगस्त के बीच चल रहे कार्यक्रमों में 13 अगस्त रविवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने रविवार को स्कूल खोलने के दिए निर्देश
रविवार को बच्चों के लिए विदेश मिड-डे-मील की व्यवस्था की जाएगी।
लखनऊ । निगोहां थाना क्षेत्र के पुरहिया गांव में पीट-पीट कर किसान की हत्या। घर के पास खेत में खून से लतपथ पड़ा मिला शव। डांग स्क्वायर्ड,फारेंसिक टीमो समेत पुलिस मौके पर।
हापुड़। छापा मारने गई विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
गांव में सुबह छापेमारी करने गई थी विजिलेंस की टीम। ग्रामीणों ने टीम को बंधक बनाकर छीने दस्तावेज,मोबाइल
ग्रामीणों ने टीम की गाड़ी में आग लगाने का किया प्रयास। विजिलेंस टीम और ग्रामीणों के बीच हुई धक्का-मुक्की
विजिलेंस टीम को मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया बंधक मुक्त। ग्रामीणों ने छापा मारकर अवैध वसूली करने का लगाया आरोप
विजिलेंस टीम ने प्रधान समेत दर्जनों के खिलाफ दी तहरीर। हापुड़ डिवीजन के मेरठ के अजराड़ा गयी थी विजिलेंस टीम.
