लखनऊ उत्तर प्रदेश के रामपुर में बरेली हाईवे पर एक भीषण हादसा हुआ है कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल भी हैं। वाहन के आपस में टकराने से आग लग गई।
रामपुर में बरेली हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण एक कैंटर गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई । इसके पीछे आ रही कार भी इस हादसे में घुस गई।
इसके बाद कार में आग लग गई। मौके पर तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि 7 अन्य घायल हैं । घटना की जानकारी मिलते ही लाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है । घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
