Headlines

यूपी के शिकोहाबाद में सिपाही ने शव को जूते से पलटा वीडियो वायरल, रिपोर्ट-गोपाल

शिकोहाबाद 8 मई । उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी सबको लाश को जूते से पलटते हुए दिखाया जा रहा है। यही नहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने वाले कफन को भी पुलिसकर्मी जूते से दबाए हुए खड़ा है । वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी निंदा की है और इसे शर्मसार बताया।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी रेलवे लाइन पर मिले आ दिल के सब को अपने जूते से पलटते हुए नजर आ रहा है । इसके साथ ही सिपाही शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने वाले कफन को भी जूता से दवाई हुए खड़ा नजर आ रहा है।

जिस दौरान यह घटना हुई वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो नगला नया के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले सब का बनाया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद जब इस मामले में प्रभारी निरीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है । उन्होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मी शब को जूते से पलट से दिखाई दे रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी । शव के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *