लखनऊ 13 सितंबर . पुलिस विभाग में आज उस समय सनसनी फैल गई जब यूपी के हरदोई में एक सिपाही के आत्महत्या करने का मामला सामने आया। सिपाही संदीप यादव पुत्र स्वर्गीय अभय राम यादव का शव पुलिस लाइन परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटकता मिला।
सिपाही की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक संदीप 2012 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती पुलिस लाइन में ही थी ।संदीप की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से हुई थी ।
वह मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भोगांव कस्बे का रहने वाला था। संदीप के बड़े भाई संजय यादव की हरदोई जनपद में पिहानी थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं ।
संदीप की मौत को लेकर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।अभी यह पता नहीं चल सका है कि संदीप ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
।
