यूपी: कॉलेज जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म

*प्रतापगढ़। कॉलेज जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म। बाइक सवार युवकों ने जबरन गाड़ी पर बिठाया

जंगल में ले जाकर 3 युवकों ने किया दुष्कर्म।।पीड़िता को युवकों ने गोली मारने की दी धमकी

पीड़ित परिजनों ने की पुलिस से शिकायत। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दर्ज किया केस। हथिगवां थाना इलाके में हुई दुष्कर्म की वारदात।

दिल्ली। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने महिला कांस्टेबल रूचिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को नाले में दफना दिया।*

8 सितंबर 2021 को ये हत्याकांड हुआ। दो साल से लापता महिला सिपाही का कंकाल आज पुलिस ने बरामद कर सुरेंद्र को पकड़ा।

सुरेंद्र शादीशुदा था। रूचिका उस पर शादी का प्रेशर बना रही थी। एक दिन रूचिका ने सुरेंद्र से उसके घर का एड्रेस पूछा। वो डर गया कि कहीं शादीशुदा वाली बात खुल न जाए। इसलिए रूचिका को कार से घुमाने यमुना नदी किनारे ले गया और हत्या कर शव को नाले में दफना दिया।

हत्या के बाद सुरेंद्र अन्य लड़कियों के साथ उत्तराखंड के होटलों में मौज-मस्ती करने जाता रहा और वहां रूचिका का ID प्रूफ लगाता रहा। जिससे दिल्ली पुलिस को ये लगे कि रूचिका लापता नहीं है और खुद अपनी मर्जी से घूम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *