Headlines

यूपी- ध्वजारोहण के समय हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से प्राचार्य समेत तीन छात्र झुलसे

वाराणसी 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर सराय लखनखसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूल में ऊपर से निकला हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा ।

इस हादसे में स्कूल के प्रधानाचार्य विद्याधर के अलावा छात्र आदित्य विश्वजीत एवं सावंत कुमार झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया जानकारी मिलने पर छात्रों के अभिभावक मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने काफी मामले को हैंडल किया इसके बाद ही माहौल सामान्य हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *