आगरा 11 जून मंगलवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है । घटना एटा जिले के थाना नया गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार नवागांव अनुभवी और 22 साल के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे , लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था इसके 15 दिन पहले घर छोड़ कर चले गए थे।
मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने शादी कराने के बहाने दोनों को बुलाया था। वापस आने पर सोमवार देर रात युवक-युवती की हत्या कर दी। मंगलवार तड़के गांव दादुपुर के बाहर पेड़ पर दोनों के शव लटका दिए गए।
