यूपी- बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका!

लखनऊ 10 अक्टूबर बुलंदशहर के सदर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके और बसपा के नेता हाजी अलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है परिजनों का कहना है कि उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है लेकिन सिर में गोली लगी मिली है इसके अलावा सब के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शहर के अंदर लोग उनकी आवाज पर पहुंच गए हाजी अलीम की मौत के बाद शहर में चर्चा का बाजार गर्म है। वैसे पुलिस इस मामले में कुछ भी साफ बताने से इंकार कर रही है जहां परिवार उनकी मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से बता रही है वहीं नगर कोतवाल ने इस बात की पुष्टि की है कि हाजी अलीम के सर में गोली लगी है।
परिजनों का कहना है कि उनका शव उनके कमरे में पाया गया और नाक कान से खून बह रहा था पुलिस के अधिकारियों समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है हाजी अलीम बसपा के बड़े नेता माने जाते थे यही वजह है कि पार्टी के बड़े नेताओं के बुलंदशहर पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *