Headlines

योगी की ठोको नीति समाज को तबाह कर देगी- अखिलेश यादव

लखनऊ 7 मार्च। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी की ठोको नीति समाज को बर्बाद कर देगी।

अखिलेश ने एक ट्वीट में लिखा, ‘भाजपा का DNA क्या कहता है? Destroy Nation Automatically!

उन्होंने लिखा कि यदि मुख्यमंत्री के खिलाफ आईपीसी की गंभीर
धाराए है , तो क्या ताज्जुब कि सांसद विधायक को बिना झिझक के ठोके? फिर क्या ताज्जुब कि कार्यकर्ता गरीब व्यापारी को दिनदहाड़े बेदर्दी से मारे? ठोकोनीति समाज को तबाह कर देगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में निगरानी सतर्कता समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने बीजेपी के स्थानीय सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था ।

वायरल वीडियो में देखा गया कि सांसद में विधायक को मंच पर ही जूतों से पीट दिया। मंत्री और जिला अधिकारी ने बीच-बचाव की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *