राजभवन पहुँचा प्रदीप जैन का मुकदमा, किस पर गिरेगी गाज?

लखनऊ 16 जुलाई । पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ बीते दिनों प्रेम नगर थाना पुलिस में दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल राम नायक से मुलाकात की। उन्होंने  मामले की जांच की मांग करते हुए मुकदमा वापस लेने पर जोर दिया।

माना जा रहा है कि कांग्रेसियों की इस मुलाकात के बाद प्रदीप जैन के खिलाफ दर्ज मुलाकात को लेकर जांच नए सिरे से शुरू हो सकती है और इसकी जल्द ही परिणाम सामने आने की संभावना है।

आपको बता दे कि झाँसी में मृतक सुनील साहू के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य,झांसी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री इम्तियाज हुसैन और लगभग 300 महिलाओं-पुरूषों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक को को ज्ञापन देकर सम्पूर्ण प्रकरण की सीबीसीआईडी से जांच कराये जाने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही किये जाने एवं मृतक के पीडि़त परिवार को 20लाख रूपये आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा, सदस्य विधान परिषद  नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री  राजबहादुर, पूर्व विधायक  सतीश अजमानी, प्रदेश कंग्रेस के उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी, मीडिया विभाग के विशेष आमंत्रित सदस्य  मदान, विधि विभाग के चेयरमैन  गंगा सिंह एडवोकेट, मीडिया विभाग के कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी, मीडिया विभाग के सदस्य अशोक  सिंह एवं डॉ0 उमाशंकर पाण्डेय शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *