राजस्थान में युवा जोश और अनुभव का संतुलन बनाया कांग्रेस ने, सीएम और डिप्टी सीएम पर फैसला हुआ, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 14 दिसंबर। राजस्थान चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर फसे पेज को आखिर कांग्रेसमें आज दोपहर सुलझा दिया। पार्टी की ओर से कहा गया कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि राजस्थान में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री लेने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने मिल कर लिया। इस फैसले के पीछे विधायकों पर्यवेक्षक और राजस्थान से मिले फीडबैक के बाद तीनों ने यह निर्णय लिया । कहा जा रहा है कि राजस्थान में युवा जोश और अनुभव का संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि वह राहुल गांधी की भावना के अनुरूप सुशासन देंगे। हम लोगों से किया वादा पूरा करेंगे। राज्य की जनता ने जो तकलीफ झेली है उन्हें दूर करेंगे । गहलोत ने कहा कि रुके हुए प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जाएगा।

वहीं सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायकों के आभारी हैं जिन्होंने अशोक गहलोत जी को सीएम बनाने का फैसला लिया था । जनता ने हमें जिम्मेदारी दी है, हम इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा कहती थी कि सरकार बनाएंगे, लेकिन वहां मेरा और अशोक गहलोत जी का जादू पूरी तरह चल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *