झाँसी। गणेश मंदिर कमेटी की बैठक में रानी झांसी के विवाह उत्सव की वर्षगांठ के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई ।बैठक में कार्यक्रमों को विस्तार से समझाया गया।
इस दौरान बताया गया कि 19 मई को महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जाएगा । रानी लक्ष्मीबाई और अन्य स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
रात्रि 8:00 बजे गणेश मंदिर पर शास्त्रीय संगीत का प्रोग्राम होगा इसमें शास्त्रीय जुगलबंदी पेश की जाएगी।
बैठक में हरगोविंद कुशवाहा अध्यक्ष राजीव इंदिरापुरकर मनमोहन खेड़ा पियूष रावत, बसंत मोघे, प्रतिष्ठा खेर, राहुल खांडेकर, नंदकिशोर मिलन्द देसाई आदि मौजूद रहे।
संचालन सचिव गजानन खानवलकर ने किया एवं बाद में उज्जवल देवधर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
