लखनऊ 3 नवंबर अयोध्या में राम मंदिर को लेकर रोज़ नए नए बयान सामने आ गए हैं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज एक बयान दिया कि राम मंदिर मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है । हम इसमें कुछ नहीं कर सकते । हमे अयोध्या में विशालकाय राम की प्रतिमा लगाने से कोई नहीं रोक सकता अगर कोई रोकेगा तो हम उसे देख लेंगे।
समाचार एजेंसी ए एन आई सी बातचीत में मौर्य ने कहा कि सरकार अयोध्या का विकास करवा रही है और हमें ऐसा करने से रोक नहीं सकता।
आपको बता दें कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है इसकी लंबाई 151 मीटर हो सकती है अभी अहमदाबाद में जिस स्टेचू ऑफ यूनिटी की स्थापना की ऊंचाई 182 मीटर है।
राम मंदिर पर मौर्य के बयान के साथ ही राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने कहा कि राम मंदिर निर्माण दोनों पक्ष की रजामंदी से दिसंबर में बिना अध्यादेश लाए शुरू हो जाएगा, जबकि मस्जिद का निर्माण लखनऊ में होगा।
वेदांती के बयान से साफ है कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा लगभग हल कर लिया गया है। मस्जिद को लखनऊ में बनाने का यदि फॉर्मूला राजी हो जाता है तो फिर राम मंदिर निर्माण का मुद्दा अपने आप साफ हो जाएगा।
