Headlines

राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 25 जनवरी। 70 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की एकता और अखंडता पर बल दिया ।उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर हम सभी का बराबरी का हक है। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के कुछ समय बाद, 26 नवंबर को, हम सब अपने ‘संविधान दिवस’ की 70वीं वर्षगांठ मनाएंगे। 26 नवंबर 1949 के ऐतिहासिक दिन, अपनी संविधान सभा के माध्यम से, हम भारत के लोगों ने, अपने संविधान को अपनाया तथा स्वयं को समर्पित किया।

उसके ठीक दो महीने बाद 26जनवरी 1950 को हमने अपना संविधान लागू किया, और भारत एक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *