राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशिष्ट पिछड़ी जनजाति सम्मेलन में जिले के तीन प्रतिभागियों ने की सहभागिता

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)16 जून 2023/ राष्ट्रपति भवन परिसर में विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) बाहुल्य जिले के जनजातीय बंधुओं का सम्मेलन आदिम संस्कृति के संवाहकों से संवाद विषय पर आयोजित किया गया। सम्मेलन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने संबोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा, एनसीएसटी के अध्यक्ष हर्ष चौहान, केन्द्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य राज्य मंत्री विष्वेष्वर टुडू, केन्द्रीय जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह, ट्रायफेड के अध्यक्ष राम सिंह राठवा, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सचिव अनिल कुमार झा, मध्यप्रदेश शासन की जनजातीय कार्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थीं।
इस कार्यक्रम में अनूपपुर जिले से तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें सम्हर सिंह, रेवाराम बैगा, तिहारू बैगा शामिल रहे। जिले के दल को नोडल अधिकारी लखन सिंह ने लीड किया। प्रतिभागियों के साथ माननीय राष्ट्रपति ने तस्वीरे भी खिंचवाई। जनजातीय बंधुओं ने राष्ट्रपति जी को जनजातीय परम्परा की वीरन माला पहनाकर अभिनंदन किया। उक्ताशय की जानकारी जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *