नई दिल्ली 13 अप्रैलः देश के हालातो पर गंभीरता से फोकस कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीती रात मे एक अपील की। इसमे कहा गया कि हम महिलाओ को अकेला नहीं छोड़ सकते, आइये इंडिया गेट पर मार्च करे।
फिर क्या था। दिल्ली की सड़क पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।
लाख की तादाद मे पहुंचे लोगो के बीच राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल की एक अपील पर भीड़ देखकर मोदी सरकार की भी नींद उड़ गयी। यही कारण रहा कि विधायक कुलदीप सिंह को सुबह चार बजे ही गिरफतार कर लिया गया।
राहुल ने कहा कि हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, बलात्कार, हिंसा और हत्या की घटनाओं के खिलाफ यहां मौजूद हैं.
कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की हुई. धक्का-मुक्की से नाराज प्रियंका ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि जो लोग यहां धक्का-मुक्की के लिए आए हैं वे घर वापस जाएं.
