Headlines

राहुल की चुनौती पर बोले मोदी, पहले 15 मिनट बोल तो ले

नई दिल्ली 1 मईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी के 15 मिनट बोलने की चुनौती पर तंज कसा कि राहुल पहले 15 मिनट बोल तो ले। मोदी यही नहीं रूक। मोदी ने कहा कि आप नामदार हैं और हम कामदार।

मोदी बोले-पहले राहुल बिना रूक कनार्टक के बारे मे तो बोल दे।चमराजनगर मे आयोजित रैली मे प्रधानमंत्री ने भाषण की शुरूआत कन्नड़ भाषा मे की।

पीएम ने तंज कसते हुए कहा, ‘आप (राहुल) जिस भाषा में भी बात कर सकें, हाथ में कागज लिए बगैर कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां ही जनता के सामने बोल दीजिए.’

राहुल ने दी थी चुनौती

पीएम मोदी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल बिना कागज के 15 मिनट केवल बोलकर दिखाएं. राहुल गांधी 15 मिनट में केवल 5 बार विश्वेश्वरैया का नाम लेकर दिखाएं. राहुल गांधी ने 24 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संविधान बचाओ रैली के दौरान फिर से दोहराया था कि उन्हें संसद में बोलने के लिए 15 मिनट का वक्त दिया जाए तो वे ऐसा भाषण देंगे कि पीएम मोदी खड़े नहीं रह पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *