Headlines

राहुल गांधी को न्योता भेजेगा RSS जानिए क्यों

नई दिल्ली 27 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के RSS को लगातार निशाने पर लिए जाने के बाद अब RSS में उन्हें अगले माह होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजने का तैयारी की है ।

संघ का यह कार्यक्रम भविष्य के भारत कार्यक्रम के तहत होना है आपको बता दें कि इसी साल जून में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को RSS में अपने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था
RSS से जुड़े लोगों का कहना है कि भारत के भविष्य को लेकर होने वाले इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत समाज के हर वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे ।
आपको बता दें कि राहुल गांधी लंबे समय से RSS पर हमला बोल रहे हैं और उसे ब्रदर हुड जैसे कट्टर संगठन से तुलना भी कर चुके हैं।

मोहन भागवत देश के प्रबुद्ध नागरिकों से ‘ भविष्य का भारत- आरएसएस का दृष्टिकोण’ विषय पर 17 से 19 सितंबर तक दिल्ली के विज्ञानभवन में संवाद करेंगे. प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर संघ का दृष्टिकोण जानने को उत्सुक है इसलिए समसामयिक मुद्दों पर संघ के विचार मोहन भागवत सबके सामने रखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *