Headlines

राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की -सुरजेवाला

नई दिल्ली 25 मई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुए मंथन के बीच राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर सस्पेंस बना रहा। पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की ।

हालांकि कहा जा रहा है कि बैठक में मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी ने राहुल को मनाने की कोशिश की।

हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को महज 52 सीट मिल सके हैं कांग्रेसी वर्किंग कमेटी की बैठक में दिग्गज नेता पहुंचे इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे गुलाम नबी आजाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मोतीलाल वोरा आदि शामिल हैं।

जानकार बता रहे हैं कि बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि चुनाव में हार जीत एक हिस्सा है हमें आगे की रणनीति पर फोकस करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *