राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली रवाना, सोनिया के नामांकन में साथ 6रहेंगे

*राहुल गांधी न्याय यात्रा छोड़कर दिल्ली रवाना*

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार (13 फरवरी) को अचानक रोक दी। राहुल गांधी अंबिकापुर से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बताया कि पंजाब- हरियाणा में किसान आंदोलन को देखते हुए राहुल दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात कर सकते हैं। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी रवाना हुए हैं। वहीं न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ राहुल और खड़गे भी मौजूद रहेंगे। इसलिए वे दिल्ली पहुंच रहे हैं।

*किसान नेता राकेश टिकैत का बयान आया सामने*

किसानो के दिल्ली चलो प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, बिजली संशोधन बिल और कर्ज माफी देशभर के किसानों के मुद्दे हैं। कई किसान यूनियन हैं और उनके अलग-अलग मुद्दे हैं। अगर सरकार दिल्ली की ओर मार्च कर रहे इन किसानों के लिए कोई समस्या पैदा करती है, तो हम उनसे दूर नहीं हैं, हम उनके समर्थन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *