राहुल ने कहा – “तानाशाह की असली ‘सूरत’ एक बार फिर देश के सामने है !

New Delhi…

सूरत में बीजेपी के उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचन पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
राहुल ने कहा –
“तानाशाह की असली ‘सूरत’ एक बार फिर देश के सामने है !
जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है.
मैं एक बार फिर कह रहा हूं – यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है.”

Lucknow…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बीजेपी पर करारा हमला किया. अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा है.

“दरअसल भाजपा ऐसा बयान इसीलिए दे रही है क्योंकि उसके अपने समर्थक तक उसको वोट नहीं दे रहे हैं. प्रथम चरण की वोटिंग के बाद, ये हताशा भरा बयान देश से भाजपा की सरकार जाने का सबसे पहला बयान भी है और रूझान भी है. ये भाजपा की अपनी हार की स्वीकारोक्ति है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *