लखनउ 11 अप्रैलः आज तक न्यूज चैनल के दावे को माने, तो उन्नाव की रेप पीडिता लड़की के पिता की मौत से पहले का वीडियो उनके पास है, जिसमे पिता ने आरोपियो के नाम बताये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पिता ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने विधायक कुलदीप सिंह सेगर के भाई अतुल सिंह व अन्य के नाम लिये हैं।
यही नहीं, पीड़ित ने बताया कि कितना बुरी तरह से उसकी पिटाई की गई. इस वीडियो से पुलिस की भी मुसीबत बढ़ने वाली है. वीडियो में पीड़ित साफ कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिस के सामने विधायक के भाई अपने 4 गुंडों के साथ मिलकर उन्हें पीटते रहे, लेकिन पुलिस ने अतुल सिंह के गुंडों को नहीं रोका
इस वीडियो के सामने आने के बाद विधायक कुलदीप सिंह की मुश्किले बढ़ती जा रही है। इस बीच कोर्ट ने मामले को संज्ञान मे लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज ही एसआईटी की पहली रिपोर्ट मांगी है।
माना जा रहा है कि योगी सरकार विधायक को लेकर कुछ कदम उठा सकती है।
