रैना व धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच

न्यू दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट के संचालन से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड रुपए की संपत्तियां अटैच कर ली है | दोनों खिलाड़ियों ने ऑनलाइन बेटिंग साइट के प्रचार से कमाई की और इसका इस्तेमाल निवेश व संपत्ति खरीदने में किया |
ईडी के सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1xवेट से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत धवन की 4.5 करोड रुपए की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड रुपए के म्युचुअल फंड को अटैच करने का आदेश जारी किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *