नई दिल्ली 12 अगस्तः
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार राहुल को रोजगार के मुददे पर जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले एक साल में ही एक करोड़ से ज्याादा रोजगार दिए गए, इसलिए इस तरह का दुष्प्रचार निश्चित रूप से बंद होना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सबसे तेजी से विकास कर रहा है तो फिर ये कैसे कहा जा सकता है कि रोजगार के मोर्चे पर कुछ भी नहीं हो रहा है. लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर दिए अपने भाषण को दोहराते हुए पीएम मोदी ने सवाल किया कि देश में निवेश बढ़ रहा है,
सड़क निर्माण, रेल लाइन बिछाने का काम, सोलर पार्क बनाने और ट्रांसमिशन लाइन के विस्तार का काम तेजी से हो रहा है, तो फिर कैसे कहा जा सकता है कि नये रोजगार नहीं मिलेंगे ?
उन्हांेने कहा कि 45 लाख नये खाते खोले गये हैं और पिछले 9 माह के दौरान 5.68 लाख लोग नई पेंशन स्कीम से जुड़े हैं. इससे पता चलता है कि पिछले साल में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले हैं. पीएम ने कहा कि रोजगार को लेकर चलाया जा रहा दुष्प्रचार अब बंद होना चाहिये. लोगों को अब इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है
