लखनऊ 29 सितंबर गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार की देर रात पुलिस की गोली का शिकार हुए एप्पल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के बाद परिवार वालों में जबरदस्त गुस्सा है। मृतक की बेटी प्रियांशी में आरोप लगाया है कि प्रशासन उन बना रहा है ।उधर, इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है तो वहीं कांग्रेस के राज बब्बर ने घटना की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला.
कक्षा सात की छात्रा प्रियांशी ने आरोप लगाया, ‘पापा की हत्या के बाद डीएम घर आए थे और मम्मी पर चिल्ला रहे थे. वे चुप रहने का दबाव बना रहे थे.’ प्रियांशी के दिल में अपने पिता की हत्या को लेकर जबरदस्त गुस्सा है.
आज तक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में प्रियांशी से जब पूछा गया की आखिरी बार पापा से उसकी कब बात हुई तो प्रियांशी ने बताया शुक्रवार सुबह 11:00 बजे पापा से बात हुई थी जब मैं परीक्षा देकर आई तो पापा ने पूछा था कि एग्जाम कैसा हुआ प्रियांशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने घर बुलाने और बात करने की मांग की है
उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग की है, उसको भी नहीं माना जा रहा है. अधिकारी हर पल फैसला बदल रहे हैं.’
