लाखों देशभक्तों की कुर्बानियों से मिली है आजादी, स्वतंत्रता के मूल्यों को पहचानें- डॉ० संदीप सरावगी :रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झाँसी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में जनपद के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा एस एम टावर झोकन बाग से प्रारंभ होकर सैयर गेट, मिनर्वा चौराहा, रानी महल, गंज, बड़ा बाजार से सिंधी तिराहा होते हुए शहर कोतवाली के बगल में स्थित पत्रकार भवन पर स्वतंत्रता सेनानी सीताराम आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। यात्रा में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई और अन्य सेनानियों का रूप लिए कई बच्चे बच्चियां सम्मिलित रहे। डीजे की धुन पर समस्त संघर्ष सेवा समिति के कार्यकर्ता एवं अतिथि गण थिरकते हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर डॉ० संदीप सरावगी ने कहा देश को आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से मिली है हमें इसके मूल्यों को पहचानना चाहिए जिस तरह संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है उसी तरह कुछ मौलिक कर्तव्य भी हैं जिन्हें निभाना देश के हर नागरिक का फर्ज है उसी में से एक है राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय पर्व जिनका सम्मान करना सर्वोपरि है। हमें अपने देश की धरोहरों का सम्मान करना चाहिए और जहां भी देश के लिए कुछ कर गुजरने की बात हो तो पीछे नहीं हटना चाहिए। देखा जाए तो हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार स्वतंत्रा दिवस ही है जिसमें प्रत्येक भारतीय धर्म, जाति, लिंग के भेदभाव को भूलकर हर्षोल्लास के साथ इस पर्व में सम्मिलित होता है क्योंकि जहां बात देश की होती है वहां सारे भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय राय, बसंत गुप्ता राजू सेन राकेश अहिरवार सुशांत देना संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, नीरज सिहोतिये (सभासद कैंट), राजीव सिंह रजक, त्रिलोक कटारिया, उमेश प्रजापति (बी. एच. ई एल यूनियन अध्यक्ष), रितिका गौरव तिवारी सभासद, एडo रोहित, अमित हयारन, मौर्य, लखन गौतम, विवेक रिछारिया, सलमान खान, अनुज प्रताप सिंह, मनोज रेजा, राज नारायण मिश्रा, चो. करन सिंह, प्रमेंद्र सिंह सरकार, शिवम लखेरा, अभिषेक कनोजिया, अभिषेक कनोजिया, विशाल सिहोते, राहुल अहिरवार, गोपाल सहारिया, मोहंन साहरिया, राजगुरु आजाद, सालिकराम नामदेव, हरिमोहन नामदेव, देवेंद्र नामदेव, मीना मसीह, हाजरा रब, नीलू रायकवार, किरण गौतम, पूर्वी कश्यप, रानी सहारिया, रश्मि हयारन, गीता शर्मा, मोना रायकवार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *