नयी दिल्ली- लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित हुई, 20 सितंबर तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित…
अपडेट – राज्य सभा की कार्यवाही भी कल तक स्थगित हुई, 20 सितंबर तक राज्य सभा की कार्यवाही स्थगित।
महिला आरक्षण बिल लोक सभा मे पेश. आरक्षण की अवधि 15 साल होगी.543 सीटों में से 181 सीटें महिलाओं के लिये आरक्षित होंगी.
नयी दिल्ली..कांग्रेस नेता गुरदीप सप्पल ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रेषित महिला आरक्षण बिल को लेकर बताया कि इसके तहत 33% सीटें महिलाओं के लिए संसद में, विधान सभाओं में आरक्षित होंगी.
ये आरक्षण सीटों के डेलीमिटेशन (delimitation) के बाद ही लागू होगा. उन्होंने कहा कि delimitation अगली जनगणना के बाद होगा.
2021 में होने वाली जनगणना अभी शुरू नहीं हुई है, न ही अभी सरकार का ऐसा कोई प्लान है। इसलिए, जब नौ मन तेल होगा, तभी राधा नाचेगी।
नये संसद भवन के लिए सभी देशवासियों और सभी वर्तमान व भूतपूर्व सांसदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
आशा है देश की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा को ये नया विस्तारित परिसर नया राजनीतिक-वैचारिक विस्तार भी देगा और सांसदों के लिए ये नयापन सिर्फ़ भवन का नहीं मनन का भी होगा।
उम्मीद है कि हमारी पुरानी संसद सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी और नयी संसद नयी लोकतांत्रिक चेतना के लिए प्रकाश स्तंभ बनेगी : अखिलेश यादव
