*दिल्ली*। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा एलान
कांग्रेस ने MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट।स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP गारंटी देने का फैसला ‘यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की जीवन बदल देगा’ ये फैसला किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करेगा- राहुल।किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है-राहुल गांधी। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है-राहुल
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “… कांग्रेस पार्टी यह घोषणा करती है कि हम देश के किसानों को MSP दिलाने के लिए फसलों की व्यापक खरीद के साथ लीगल गारंटी देंगे। जब हमारी सरकार आएगी तो हम इसे लागू करेंगे।”
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को तोड़ा।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
