वांछित 25000 का इनामी गिरफ्तार

ललितपुर | वांछित चल रहा ₹25000 के इनामी आरोपी कल्लू को मंगलवार को थाना नाराहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| वह अपहरण का प्रयास करने के मामले वांछित था | पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया| कस्बा नाराहट निवासी व्यापारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता का 8 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया था | पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज खेल लिया था | घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाई गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *