Headlines

वाराणसी लोकसभा सीट पर बीएसपी ने मुख्तार अंसारी के करीबी पूर्व सपा नेता अतहर जमाल लारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया

“उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा हॉट सीट कहे जाने वाले वाराणसी लोकसभा सीट पर बीएसपी ने मुख्तार अंसारी के करीबी पूर्व सपा नेता अतहर जमाल लारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वाराणसी लोकसभा सीट पर पूर्व सपा नेता अतहर जमाल लारी को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बीएसपी के राज्यसभा सांसद खरवार ने नाम का ऐलान किया। वाराणसी लोकसभा सीट पर बीएसपी के प्रत्याशी अतहर जमाल लारी वाराणसी पहले दो बार लोकसभा और तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है।

दिल्ली। कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे (भाजपा उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ), जे.पी. अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे (चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ), उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे (योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *