वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, स्वर्वेद महामंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी
स्वर्वेद महामंदिर का पीएम ने लोकार्पण किया। काशी में बिताया हर पल अद्भुत – पीएम मोदी। विकसित भारत का संकल्प सशक्त हुआ- पीएम मोदी
मंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के श्लोक हैं – पीएम मोदी। इस मंदिर की भव्यता आकर्षित करती है- पीएम मोदी.
पीएम मोदी के 9 संकल्प, 9 आग्रह*
1- पानी की बूंद-बूंद बचाइए और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करिए।
2 – गांव-गांव जाकर लोगों को डिजिटल लेन देन के प्रति जागरूक करिए।
3 – अपने गांव, शहर, मोहल्ले को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए काम करिए।
4 – जितना हो सके आप लोकल को, स्थानीय प्रोडक्ट को प्रमोट करिए, मेड इन इंडिया उत्पादों का ही प्रयोग कीजिए।
5 – जितना हो सके, पहले अपने देश को देखिए, अपने देश में घूमिए।
6 – प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करिए।
7 – मिलेट्स यानी श्री अन्न को अपने जीवन में शामिल करिए, इसका खूब प्रचार-प्रसार करिए।
8 – फिटनेस योग हो, स्पोर्ट्स हो, उसे भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाइए।
9 – कम से कम एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उसकी मदद कीजिए। ये भारत में गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है।
लखनऊ – लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में बड़ा हादसा, पीजीआई की ओटी में आग लगने से मरीज की मौत, मॉनिटर से फैली आग ओटी तक पहुंच गई, काफी संख्या में मरीजों को दूसरे स्थान शिफ्ट किया गया, पीजीआई अस्पताल में आग लगी,एक मरीज की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को मौके पर भेजा गया, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए, घटना की जांच होगी, दोषियों पर एक्शन लेंगे-पाठक, पीजीआई अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से बड़ा हादसा
