झाँसी। विवेक निरंजन खेल अकादमी के तत्वाधान में विवेक स्मृति महोत्सव के अन्तर्गत आज वॉलीबाल कोर्ट गुलाम गौश खां पार्क में हेमंत परिहार जिलाध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य एवं डाॅ० संदीप सरावगी समाजसेवी की अध्यक्षता में विवेक निरंजन जिला महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन, रामगोपाल निरंजन प्रबंधक विलेज बालिका महाविद्यालय, डॉ प्रताप सिंह एडी हेल्थ आदि रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेमंत परिहार ने कहा खेलों से बच्चों का मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है हर व्यक्ति को खेलों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष ने संदीप सरावगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। यदि व्यक्ति खाली समय में खेल खेले तो उसके स्वयं के शरीर को भी लाभ होगा। नगर और देश को भी लाभ होगा। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि झांसी के नवोदित खिलाड़ियों को हम कैसे स्थान दे पाए उसके लिए विवेक निरंजन खेल अकादमी बखूबी अपना प्रयास निभा रही है और छोटे-छोटे बच्चों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है।
पहला मैच निर्मला ए और हरिकिशन के मध्य हुआ, जिसने निर्मला कान्वेंट ने 25-12, 25-12 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया।दूसरा मैच विवेक अकादमी और निर्मला कान्वेंट बी के मध्य हुआ जिसमें विवेक अकादमी ने 25-5, 25-2 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। तीसरा मैच विवेकानंद और विवेक निरंजन बी के मध्य हुआ, जिसमें विवेकानंद ने 25-9, 25-13 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। चौथा मैच आर्य कन्या और विवेकानंद के मध्य हुआ, जिसमें आर्य कन्या ने 20-25, 19-20 से मैच अपने नाम किया। पांचवा मैच विवेक अकादमी और निर्मला कान्वेंट ए के मध्य हुआ जिसमें विवेक अकादमी में 25-12 , 25-6 से मैच अपना नाम किया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल निर्मला कान्वेंट विवेकानंद एकेडमी के मध्य हुआ जिसमें विवेकानंद ने 25-11, 25-14 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। दूसरा सेमी फाइनल विवेक अकादमी और आर्यकन्या के मध्य हुआ जिसमें आर्य कन्या ने 25-22, 25-20 से सीधे सैटों में मैच अपने नाम किया और शान से फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच आर्यकन्या और विवेकानंद के मध्य हुआ जिसमें विवेकानंद ने 25-13, 25-18 से सीधे सेटों आर्य कन्या को हराया और विवेक निरंजन महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस अवसर पर योगेश शर्मा, गोलू उपाध्याय, राजेंद्र निरंजन, नारायण राजपूत, संतोष भार्गव, सीमा, कंचन, प्रिंस, सारांश, श्रष्टि यादव, सुहानी यादव, सौरभ निरंजन, अभिषेक यादव, इमरान आदि लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का आँखो देखा हाल नूरुद्दीन ने सुनाया। विजेता उप विजेता को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार 29 सितंबर 2023 को बुंदेलखंड कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में 10बजे प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक सतीश कंचन, बद्री प्रसाद, राज किशोर, राजकिशोर तिवारी, अशोक यादव, धीरेंद्र यादव, निर्भय प्रताप रहे। टूर्नामेंट का संचालन फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने एवं आभार विवेक अकादमी के सचिव राजेश पटेल ने व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
विवेकानंद कॉलेज ने फाइनल मैच जीतकर विवेक निरंजन जिला महिला वॉलीबॉल कप किया अपने नाम रिपोर्ट:अनिल मौर्य
