*भारत-पाकिस्तान विश्व कप*
विश्व कप में लगातार आठवीं बार विजेता बना भारत
पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी हार का करना पड़ा सामना
भारत ने 31 ओवरों में पूरा किया 192 रन का लक्ष्य
अहमदाबाद के ग्राउंड में लगे जय इंडिया-जय इंडिया के जमकर नारे
पाकिस्तान : 191 पर ऑल आउट
भारत ::192 पर 3 विकेट
पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है. पाकिस्तानी टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान का स्कोर एक समय 29.3 ओवर्स में दो विकेट पर 155 रन था और उसकी स्थिति मजबूत दिख रही थी. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके पाकिस्तान टीम को पस्त कर दिया.
